फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नहर में मिला एक व्यक्ति का शव

Fri, 21 Jun 2024 06:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैदा में स्थित दयानंद मौर्य के दुकान के सामने बड़ी नहर में एक व्यक्ति का शव मिला। बताया जा रहा है कि मोहद्दीनपुर निवासी अपर्बल सिंह (75) का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को दोपहर में वह अचानक अपने घर से निकले, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसी दौरान सूचना मिली कि वृद्ध का बड़ी नहर बैदा के पास पानी में शव उतराया है। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि वृद्ध के दो लड़के अवधेश सिंह, बृजेश सिंह हैं। दो बेटियां हैं उनकी शादी हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें