फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नदी में डूबे अधेड़ का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
धानी बाजार। बृहस्पतिवार को बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चौका स्थित राप्ती नदी में सिद्धार्थनगर जिले के थाना जोगिया के सतवाड़ी गांव निवासी अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

ग्राम सभा सतवाड़ी निवासी जंग बहादुर यादव ने बृजमनगंज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन दिन पहले एक सितंबर को उनके पिता पिंगल यादव राप्ती नदी किनारे भैंस चरा रहे थे, तभी भैंस नदी में चली गई। भैंस को निकालने के लिए वह नदी में चले गए और डूब गए। काफी खोजबीन के बाद उनका पता नहीं चला। तीन दिन बाद चार सितंबर को नदी में डूबा उनका शव महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के चौका गांव के पास राप्ती नदी में उतराता हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें