फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जंगल में युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

Wed, 29 Nov 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर क्षेत्र के टेढ़ीघाट के जंगल खेसरहवा ताल में मंगलवार को एक युवती का शव झाड़ियों के बीच से पुलिस ने बरामद किया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। टेढ़ी गांव के ग्रामीण सुबह शौच करने गए तो शव को देखकर शोर मचाने लगे। ग्रामीणों के सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ फरेंदा अनुज कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पुरंदपुर पुरुषोत्तम राव ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र लगभग 23 वर्ष है। पुरंदरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेंदा अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें