फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पांच घंटे देर से आई इंटरसिटी एक्सप्रेस, परेशान हुए यात्री

Wed, 29 Nov 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। छपरा से चलकर नौतनवा रेलवे स्टेशन तक आने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस मंगलवार को पांच घंटे देर से पहुंची। समय से ट्रेन न पहुंचने के कारण कई यात्रियों को बस से यात्रा करनी पड़ी। इससे उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


इंटरसिटी एक्सप्रेस नौतनवा रेलवे स्टेशन से चलकर गोरखपुर, देवरिया, भटनी, सिवान होते हुए छपरा तक जाती है। 15105 इंटरसिटी एक्सप्रेस का नौतनवा रेलवे स्टेशन पर आने का समय 12:25 है और जाने का समय तीन बजे है। मंगलवार को देर से चलने के कारण शाम साढ़े पांच बजे नौतनवा पहुंची। कम दूरी वाले यात्री बस से रवाना हो गए। लंबी दूरी वाले यात्री स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा में शाम तक बैठे रहे। यात्री स्वर्ण प्रभा, कंचन, अमरजीत, शिवकुमार, रामजीत, विनय ने बताया कि गोरखपुर, देवरिया जाना है। 12 बजे से ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। साढ़े पांच बजे पहुंची है। स्टेशन मास्टर धनंजय चौबे ने बताया कि इंटरसिटी एक्सप्रेस पांच घंटे देर से आई है, इसलिए यात्रियों को असुविधा हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें