फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रेमी के घर संदिग्ध हालात में मिला शव

Mon, 19 Aug 2024 06:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बरगदवा। रविवार की सुबह एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी का शव प्रेमी के घर के पास मिलने से सनसनी फैल गई। किशोरी का गला दुपट्टे से कसा हुआ था। ग्रामीणों ने शव को देख पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार युवती गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी। प्रेमी की शादी दूसरे जगह तय होने पर शनिवार की शाम युवती प्रेमी के घर में जबरन घुस कर शादी करने के लिए घंटों हंगामा करती रही। हंगामा होता देख प्रेमी घर छोड़कर भाग गया था। मामला पुलिस तक पहुंचने से पहले प्रेमिका का शव अगले दिन प्रेमी के घर के समीप मिला।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष बरगदवा अमित कुमार सिंह ने बताया मामला प्रेम प्रसंग का है, कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें