खेत की मेड़ पर मिला शव, मचा हड़कंप
निचलौल। कोठीभार थाना क्षेत्र के कैमी और बलहीखोर सिवान के बीच खेत की मेड़ पर बृहस्पतिवार को लोगों में एक व्यक्ति का शव देखा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव की पहचान कराने में जुट गई, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
जानकारी के मुताबिक, बलहीखोर और कैमी गांव के बीच सिवान में फसल को देखने के लिए कुछ लोग जा रहे थे। इसी बीच मधुबन और रामअवतार यादव के खेत की मेड़ पर एक व्यक्ति का शव दिखा। शव मिलने की भनक लगते ही लोगों में हड़कंप मच गया।
क्षेत्राधिकारी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम गई थी। मृत व्यक्ति करीब 40 वर्ष का होगा। हाथ और पैर का पंजा पूरी तरह से गल चुका था। शव करीब 15 दिनो पुराना लग रहा है। शव की पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।