फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

नौतनवां। खैराटी गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव घर में छत के कुंडे से साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला।
जानकारी के मुताबिक, नौतनवां थाना क्षेत्र के खैराटी गांव के अनिल (30) पिता से अलग रहता था। उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी रीता छह माह से संतकबीरनगर के बखिरा स्थित मायके में रह रही है। अनिल के दो बेटे दीपक (5) तथा अनूप (1) हैं। मृतक अनिल के पिता राजकुमार ने बताया कि पत्नी से विवाद की वजह वह परेशान रहता था।
विज्ञापन

बुधवार शाम अनिल ने पत्नी से फोन पर बात की थी। रात में खाना खाने के बाद सभी सो गए। बृहस्पतिवार सुबह अनिल का शव कुंडे से लटका मिला। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि पारिवारिक कलह की वजह से अनिल ने आत्महत्या की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें