फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाग में फंदे से लटकता मिला शव

Fri, 09 Feb 2024 05:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। ग्राम सोनचिरैया में शुक्रवार दोपहर एक व्यक्ति का शव गांव के दक्षिण एक बाग में पेड़ से लटकता मिला। जानकारी के अनुसार, ग्राम सोनचिरैया निवासी 45 वर्षीय अश्वनी राय सुबह घर से निकला था। दोपहर में खेत में काम करने जा रहे लोगों ने देखा कि मफलर के सहारे उसका शव लटका हुआ है। इसकी जानकारी उसके घर वालों को दी। मौत की खबर मिलते ही पत्नी बदहवास हो गई और बच्चों का भी रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और कब्जे में ले लिया। फरेंदा क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें