फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीओ पर गंभीर आरोप लगाए

Fri, 01 Jan 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। घुघली ब्लॉक की प्रमुख सुशीला जायसवाल ने जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) और जिला मनरेगा उपायुक्त पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। बृहस्पतिवार को विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि सरकारी धन के हड़पने से रोकने के कारण मेरा उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन


कहा है कि मटकोपा से घघरूआ के आगे तक ड्रेन की सफाई का कार्य लगभग छह लाख से प्रस्तावित था। इसी कार्य को डीडीओ सत्यनारायण कुशवाहा तथा मनरेगा उपायुक्त अशोक मौर्या सिंचाई विभाग से मिलकर 23 लाख 46 हजार का कार्य प्रदर्शित कर बिना कार्य कराए ही धन हड़प लेना चाहते थे।

 जिला मनरेगा उपायुक्त ने एक ही तिथि में दो योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति दी। दबाव बनाया जाने लगा कि वह क्षेत्र पंचायत के धन से कार्य करा दे और सिंचाई विभाग का धन उक्त अधिकारी के द्वारा हड़प लिया जाए। शिकायत ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष के माध्यम से जिला के प्रभारी मंत्री से करने के कारण उपरोक्त अधिकारीगण मुझसे नाराज हो गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें