फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शहरवासी जाम से बेहाल, कल डायवर्जन से मिलेगी राहत

विज्ञापन
शहरवासी जाम से बेहाल, कल डायवर्जन से मिलेगी राहत
विज्ञापन
शहर में पार्किंग का इंतजाम नहीं होने से त्योहारों में बढ़ जाती है समस्या, सर्विस लेन में खड़े होते वाहन
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा
नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े कर भूल जाते हैं लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर में बुधवार को काॅलेज रोड पर जाम लगा रहा है। लोगों को जाम से बाहर निकलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। त्योहार की वजह से बाजार में और ज्यादा भीड़ निकलने की संभावना है। ऐसे में पुलिस प्रशासन की ओर से धनतेरस पर डायवर्जन की व्यवस्था बना ली गई है। शुक्रवार को धनतेरस के लिए शहर में भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक नहीं होगा। साथ ही धनतेरस के दिन शहर में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को वाहनों को खड़ा करने के लिए व्यवस्था की गई। पुरानी तहसील परिसर व जवाहरलाल नेहरू पीजी कालेज खेल मैदान में वाहन खड़े होंगे।
धनतेरस से पहले लोगों को जाम से कुछ देर के लिए जूझना पडा। बुधवार के शहर में काॅलेज रोड पर दो बजे जाम लग गया। हालांकि करीब 20 मिनट के बाद जाम समाप्त हो गया, लेकिन शहर में काॅलेज रोड पर रुक-रुक कर दिन भर जाम लगता रहा। फरेंदा रोड सर्विस लेन में वाहन खड़े होने से दुश्वारियां झेलनी पड़ती है। शहरवासियों ने चिंता जाहिर किया है कि अभी यह हाल है तो धनतरेस पर क्या हाल होगा। दुकानों पर खरीदारी करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

महराजगंज शहर में सड़कों किनारे होने वाली वाहनों की पार्किंग की वजह से लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या पर जिम्मेदारों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस वजह से स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई है। शहर में कहीं भी पार्किंग के लिए जगह नहीं होने के चलते जहां इन दिनों सर्विस लेन पर वाहनों की पार्किंग हो रही है, वहीं खुद राष्ट्रीय राजमार्ग 730 भी अतिक्रमण की जद में है।
शहर में खरीददारी के लिए आने वाले ज्यादातर लोग भी मजबूरी में सड़क किनारे या सड़कों पर ही अपनी गाड़ियों को खड़ी करते हैं। ट्रैफिक पुलिस सड़कों पर खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ लगभग रोजाना ही कार्रवाई करती है, लेकिन इसके बाद भी अवैध पार्किंग की समस्या खत्म नहीं हो पा रही है। यह समस्या लगभग शहर के प्रत्येक मार्ग पर है।
-
ट्रैफिक पुलिस द्वारा रोजाना की जाने वाली कार्रवाई से भले ही शासन को राजस्व बढ़ाने में फायदा मिल रहा हो, लेकिन कार्रवाई के बाद कुछ खास फायदा नजर नहीं आ रहा है। पहले शहर में पार्किंग के लिए वाहनों को जगह सुनिश्चित कराना चाहिए। उसके बाद कार्रवाई करना चाहिए।

अभिषेक पांडेय, सिविल लाइन



शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल नजर आती है। अक्सर जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। पार्किंग की व्यवस्था न होने के चलते सर्विस लेन का प्रयोग स्टैंड के रूप में हो रहा है। समस्या का समाधान नहीं होने से परेशान होना पड़ रहा है।

सुजीत यादव, आजाद नगर

शहर यातायात व्यवस्था बेतहर रखने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। धनतेरस के लिए भी डायवर्जन की व्यवस्था कर ली गई है। शहरवासियों को समस्या नहीं होगी। यातायात पुलिस शहर में सभी प्रमुख स्थानों पर तैनात है।
विज्ञापन

रामकृष्ण यादव, प्रभारी निरीक्षक, यातायात
-
नो पार्किंग जोन में खड़े होते हैं वाहन
शहर में जहां नो पार्किंग जोन को बोर्ड लगा है, वहीं वाहनों को खड़ा किया गया था। लोगों ने कहा कि नियम का उल्लंघन होने पर भी जिम्मेदारों की नजर नहीं पड़ रही हैं। नो पार्किंग जोन का बोर्ड लगने का कोई मतलब नहीं रह गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें