फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जमीन के विवाद में बहू ने की ससुर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। थानाक्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी सच्चाराम गुप्ता (70) की शुक्रवार की सुबह घर के बगल में खून से सनी लाश मिली। सूचना पर पहुंची फरेंदा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छोटी बहू की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बड़ी बहू शोभा गुप्ता के साथ गांव के ही धनई यादव, रमेश गुप्ता व श्रीकांत चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियाें की निशानदेही पर हथियार बरामद कर लिया है। बड़ी बहू ने हत्या की वजह जमीन विवाद बताया। उसने कुदाल की बेंट से पीटकर ससुर की हत्या की बात कबूल की है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे फरेंदा थानाक्षेत्र के सोनबरसा निवासी सच्चाराम गुप्ता की लाश उनके घर के बगल में मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी बहू शोभा गुप्ता ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

एसओ फरेंदा राघवेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। कुछ ही देर में फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और जांच के लिए साक्ष्य एकत्रित किए।
पुलिस की पूछताछ में छोटी बहू सुनीता ने जेठानी पर ही हत्या का आरोप लगाया। सुनीता का आरोप है कि जायदाद के लिए शोभा देवी ने ही ससुर की हत्या की है।
सुनीता की तहरीर पर पुलिस ने शोभा गुप्ता, शोभा के बेटे किशना गुप्ता और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शोभा को गिरफ्तार कर लिया है और किशना गुप्ता की तलाश कर रही है।
शोभा की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल सामग्री पुलिस ने बरामद कर ली।
इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जमीन के विवादको लेकर बुजुर्ग की हत्या हुई है। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें