फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉर्च, मोमबत्ती के उजाले में मिलता है टिकट, स्टेशन पर अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरली रामगढ़वा हाल्ट स्टेशन पर अंधेरे का ‘राज’
विज्ञापन

सिसवा बाजार (महराजगंज)। गुरली रामगढ़वा हाल्ट स्टेशन पर यात्री सुविधा बदहाल है। यहां बिजली नहीं होने से अंधेरे में बैठकर यात्री ट्रेन का इंतजार करते हैं। टॉर्च या मोमबत्ती की रोशनी में मुसाफिरों को टिकट दिया जाता है। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल प्रखंड पर सिसवा रेलवे स्टेशन के अगले हाल्ट स्टेशन गुरली रमगढ़वा में बुनियादी सुविधाएं ठीक नहीं हैं। लगभग 35 साल पहले बना यह स्टेशन आज भी बदहाल है। एक तरफ जहां रेल प्रशासन स्टेशनों के सुंदरीकरण के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है, वहीं इस हाल्ट स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का टोटा है।
सबयां निवासी चंद्रशेखर का कहना है कि तीन दशक पूर्व स्थापित गुरली रामगढ़वा हाल्ट स्टेशन यात्रियों की बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। इस स्टेशन से निचलौल, खड्डा तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों की संख्या में यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन

प्रदीप गुप्ता का कहना है कि यहां प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। मोमबत्ती की रोशनी में टिकट काटा जाता है। रात में यात्री अंधेरे में बैठे रहते हैं। स्टेशन पर लगा इंडिया मार्का हैंडपंप वर्षों से खराब पड़ा है। इससे यात्रियों को तेज गर्मी में पेयजल के लिए भटकना पड़ता है।
राम अवध चौरसिया ने बताया कि स्टेशन पर बने विश्रामालय में गंदगी फैली है। प्लेटफार्म पूरी तरह घास व झाड़ी से पटा है, जहां विषैले जीवों के काटने का भय बना रहता है।
विज्ञापन

छोटेलाल ने कहा कि बड़ी समस्या यात्रियों के ट्रेनों में चढ़ने उतरने की है। यहां सवारी गाड़ियों का ठहराव सिर्फ एक मिनट का है। प्लेटफार्म नीचे होने के कारण यात्रियों को चढ़ने-उतरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
गुरली रमग़ढ़वा हाल्ट स्टेशन पर साफ-सफाई के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। सभी सुविधाओं को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
मिथिलेश कुमार अग्रवाल, कार्य निरीक्षक, कप्तानगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें