फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर शिक्षकों का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरहाजिर शिक्षकों का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। खंड शिक्षा अधिकारी नौतनवां आनंद कुमार मिश्रा ने सोमवार को परिषदीय तथा निजी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। दो प्रधानाध्यापक, दो सहायक अध्यापक, एक शिक्षा मित्र का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय अशोगवा सुबह 8:30 बजे बंद मिला। प्राथमिक विद्यालय राजाबारी में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्र मोहन पटेल सहायक अध्यापक राकेश कुमार तथा शिक्षामित्र संध्या श्रीवास्तव अनुपस्थित मिलीं। कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेखुवानी में इंचार्ज प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक अवकाश पर रहे। एमडीएम वितरित किया गया था, लेकिन फल का वितरण नहीं हुआ था। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि गैरहाजिर शिक्षकों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें