फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में नर्तकियों के नृत्य का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विद्यालय में नृत्य करतीं नर्तकी। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
स्कूल में नर्तकियों के नृत्य का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक की तहरीर पर ग्राम प्रधान के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज
महराजगंज। नौतनवां क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय पड़ौली में स्वतंत्रता दिवस पर नृत्यांगनाओं से अश्लील गाने पर नृत्य कराने का वीडियो सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जहां प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है, वहीं प्रधानाध्यापक की तहरीर पर परसामलिक थाने में ग्राम प्रधान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरा जिला जहां देश की आजादी का 75वां जश्न मना रहा था, वहीं, नौतनवां क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय पड़ौली में बच्चों के समक्ष ही बाहर से बुलाई गई नृत्यांगना अश्लील गाने पर नृत्य कर रही थीं। दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक व गांव के अन्य जिम्मेदारों ने ऐसे आयोजन को रोकने की दिशा में पहल नहीं की, बल्कि उन्होंने भी कार्यक्रम को जस- के-तस होने दिया।
विज्ञापन

इसी बीच किसी ने अश्लील गाने पर नृत्य का वीडियो बनाते हुए उसे वायरल कर दिया गया। मामला विभाग के संज्ञान में आया तो मंगलवार सुबह ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने विद्यालय पहुंचकर मामले की जानकारी ली। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर उन्होंने प्रधानाध्यापक हरिद्वार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं, प्रधानाध्यापक व खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि वे ग्राम प्रधान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराएं। बीएसए ने बताया कि मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। प्रधान के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

---
परिसर के लिए जबरन दबाव बनाने पर प्रधान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
नृत्यांगनाओं से नृत्य कराने के लिए दवाब बनाकर परिसर लेने वाले प्रधान अनिल यादव के विरुद्ध प्रधानाध्यापक की तहरीर पर परसामलिक थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। प्रधानाध्यापक हरिद्वार का कहना है कि पहले उन्होंने परिसर देने से मना कर दिया, मगर प्रधान ने जबरन दबाव बनाकर कार्यक्रम कराया। बीएसए की पूछताछ में भी प्रधानाध्यापक ने यह जानकारी दी। ग्राम प्रधान अनिल यादव ने प्रधानाध्यापक के आरोप को बेबुनियाद करार दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें