फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खाना बनाते समय फटा सिलिंडर, एक झुलसा

Tue, 02 Jan 2024 08:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। भारत-नेपाल सरहद से सटे कनमिसवा गांव में मंगलवार रात को खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर फट गया। इससे घर में आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति झुलस गया। ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को कनमिसवा निवासी अमरनाथ केवट (45) खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा जला रहे थे। इसी बीच गैस रिसाव होने के चलते अचानक आग लग गई। कुछ ही देर बाद गैस सिलिंडर तेज धमाकों के साथ फट गई। घर से निकल रही लपटों को देख लोगों में चीख पुकार मच गई। आग से घर में रखे समान जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से अमरनाथ केवट गंभीर रूप से झुलस गए। एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा ने कहा कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम ने पहुंच लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया है। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें