सिसवा बाजार। कस्बे के राजाजीपुरम् वार्ड बेलवां में शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौत हो गई। कोठीभार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोफड़ा निवासी राजेश चौरसिया (45) गांव में ही पान की दुकान चलाते थे। शुक्रवार को दोपहर में सामान लेने के लिए साइकिल से सिसवा जा रहे थे। गौरी बढ़ैपुरवा के आगे बेलवां मोड़ पर विपरीत दिशा से जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे राजेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद