फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल यात्रा की शुरुआत

Mon, 02 May 2016 01:24 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
साइ‌िककिल यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराजगंज। उप्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धिओं को गांव गांव  में जन जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी की ओर से रविवार को साइकिल यात्रा की शुरुआत की गई। पूरे विधानसभा क्षेत्र में चले अभियान में कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। 
विज्ञापन


सदर विधानसभा क्षेत्र से सपा कार्यालय से महराजगंज चौराहा, बैकुंठपुर, अमरूतियां मऊपाकड चिउरहां, पिपरदेउरा, सपा कार्यालय पर समाप्त किया गया। साइकिल रैली के माध्यम से जिलाध्यक्ष यमुना यादव ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार व युवा मुख्यमंत्री आज समाजवादी चिंतक डाक्टर राम मनोहर लोहिया के सपनों को  पूरा कर रहे है। उन्होंने कहा कि हमारा नारा रोटी कपड़ा सस्ती हो, दवा पढ़ाई मुफ्ती हो वह आज पूरा हो रहा है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के विश्वासों पर वर्तमान मुख्यमंत्री खरा उतर रहे है। और इसी का देन है कि हमारी सरकार गरीबों मजदूरों, किसानों ,छात्रों और नवजवानों ने भी सपा सरकार से खुशी जताया है। सदर विधायक सुदामा प्रसाद व सपा महासचिव आफाक अहमद खान ने कहा कि बिना समाजवादी सोच के देश भला नहीं हो सकता। सीएम बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लिए काम किए है। 
विज्ञापन


आज सभी लोग सपा की सरकार की नीतियो का लाभ ले रहे है। वरिष्ठ नेता अजीत मणि त्रिपाठी ने कहा कि जब से सरकार का गठन हुआ । तब जनता काफी झनझट झेल रही थी। युवा सीएम ने प्रदेश की स्थिती पर काबू पाया  है। नई योजनाओं से सरकार ने सभी वर्गों को लाभ दिया।  पूर्व जिलाध्यक्ष भाई रामलाल यादव ने कहा कि सरकार ने सभी वर्गों के अलावा मजदूरों के लिए अच्छा काम किया है। मजदूर दिवस पर मुफ्त में मजदूरों को साइकिल सरकार ने दी। साइकिल यात्रा में  जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, राजेश्वर मणि त्रिपाठी, सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव पप्पू यादव, बृजेश पाल यादव, कमल कांत, मक्खू प्रसाद, रफीउल्लाह, अतुल पटेल, रामबेलास यादव, उदय राज यादव, नन्दलाल गौड़, घिसियावन यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें