फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर शिक्षकों का कटेगा वेतन

Sun, 19 Aug 2018 12:45 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
गैरहाजिर शिक्षकों का कटेगा वेतन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। एबीएसए श्यामसुंदर पटेल ने शनिवार को घुघली विकास खंड के कई परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो शिक्षामित्र व दो सहायक अध्यापक अनुपस्थित मिले। जिसका एक दिन का वेतन काटने के लिए उन्होंने बीएसए को पत्र भेजा। वहीं, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता खराब मिलने पर मौके पर मौजूद लोगों को उसमें सुधार लाने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय कटईया के निरीक्षण में शिक्षामित्र पूर्णमासी, प्राथमिक विद्यालय मेदनीपुर में शिक्षामित्र मनोज कुमार प्रसाद, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खानपुर में रविशंकर पांडेय अनुपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय बरहवा टोला में सभी शिक्षक उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय मिश्ररौली में शौचालय खराब मिला। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय भुअना का निरीक्षण किया गया तो शिक्षक जियाउद्दीन के बारे में बताया गया कि वह दो दिन से अनुपस्थित हैं। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी स्कूलों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं मिली और साफ सफाई का भी अभाव मिला। संबंधित प्रधानाध्यापकों को मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण में जो भी शिक्षक अनुपस्थित मिले हैं, उनका एक दिन का वेतन काटने के लिए बीएसए को पत्र भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें