फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘देश की रक्षा में एनसीसी की भूमिका काफी अहम’

Sun, 26 Jun 2016 12:14 AM IST
mahrajganj
विज्ञापन
श‌िव‌िर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
46वीं एनसीसी वाहिनी के सीएटीसी 155 कैंप के पांचवें दिन सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज में कैडेटों को सामाजिक दायित्व समझाए गए।  साथ ही उन्हें परेड, पीटी, ड्रिल, रायफल ड्रिल, आदि का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा कैडेटस को सामुदायिक स्वच्छता, नेतृत्व क्षमता का विकास, आधुनिक टेक्नालॉजी का अनुप्रयोग आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। 
विज्ञापन



कैंप में पांच सौ एनसीसी कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं। योगाभ्यास के बाद ड्रिल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अल्फा कंपनी के कमांडर लेफ्टिनेंट एचआर उपाध्याय ब्रावो कंपनी के कमांडर चीफ आफिसर नागेंद्र श्रीवास्तव, चार्ली कंपनी के कमांडर दिनेंश पांडेय, डेल्थ कंपनी कमांडर संजय कुमार यादव व इको कंपनी के कमांडर लेफ्टिनेंट संजय सिंह ने अपने-अपने कंपनी का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद सभी कंपनी को फ्लैग मार्च कराया गया। कैडेटों को एसएलआर, .22 राइफल, एलएमजी का इस्तेमाल करना भी सिखाया गया। कैंप कमांडेंट कर्नल जोगिंदर ने कहा कि देश का विकास एवं रक्षा करने में एनसीसी की भूमिका अहम होती है। सेना की नर्सरी एनसीसी के माध्यम से तैयार होती है। ऐसे में गंभीरता प्रशिक्षण ले, जिससे देश की रक्षा में योगदान दे सकें।
विज्ञापन


डिप्टी कमांडेंट कैप्टन अखिलेश्वर राव, प्रधानाचार्य मेजर सुबेदार यादव, एनसीसी अधिकारी जितेंद्र कुमार पांडेय, लेफ्टिनेंट यूके सिंह, एसके सिंह, ले. एचआर सिंह, मेजर राजकुमार, बीएच गजेंद्र, हवलदार अशोक कुमार आदि लोग रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें