फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की खरीदारी को उमड़ रही भीड़

Fri, 15 Jun 2018 01:09 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
ईद की खरीदारी को उमड़ रही भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। रमजान का आखिरी दिन 15 जून को संभावित है। हालांकि चांद दिखने पर 16 जून को ईद धूमधाम से मनाए जाने की भी संभावना है। इस बीच मुस्लिम परिवारों में ईद की तैयारी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन


मौलाना मुईनुद्दीन कादरी का कहना है कि चांद दिखने पर ईद 16 जून को पड़ सकता है। उसी हिसाब से ईद मनाई जाएगी। उधर, ईद नजदीक आते देख मुस्लिम परिवारों ने बृहस्पतिवार को तैयारी तेज कर दी। ईद के मद्देनजर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई। ईद पर मेहमानों और दोस्तों को घर बुलाकर खातिरदारी करने के लिए सूची भी तैयार हो गई है। ईद वाले दिन घर आने के लिए अभी से निमंत्रण दे दिया गया है। ईद पर बाजारों से खरीददारी के लिए भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। घरों में महिलाओं ने भी ईद की तैयारी तेज कर दी है। बाजारों में कपड़े, जूते, चप्पल, घर सजाने का सामान, आर्टिफिशियल ज्वेलरी की भी खूब बिक्री हो रही है। दुकानदारों को भी ईद के मौके पर अच्छी दुकानदारी होने की उम्मीद है। ईद को लेकर घरों में रंगाई पुताई का काम भी हो रहा है। मुस्लिम बस्तियों में अभी से जश्न जैसा माहौल हो गया है। बृहस्पतिवार को रमजान का 29वां रोजा था। रमजान में शहर की मस्जिदों को रंग बिरंगे से झालरों से सजाया गया है। युवा और बच्चों ने भी ईद विशेष तैयारी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें