फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़...गूंजे मां के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
लेहड़ा देवी मंदिर पर भक्तों की भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन

दूर-दराज से देवी माता के दर्शन को लेहड़ा मंदिर पहुंचे श्रद्धालु
महराजगंज। चैत्र रामनवमी के पहले दिन देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिले के सभी देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। नगर के दुर्गा मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। लेहड़ा देवी मंदिर में दूर-दराज से दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पुलिस की तैनाती रही। इस दौरान देवी मंदिरों में मां के श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
फरेंदा संवाद के अनुसार, फरेंदा के लेहड़ा दुर्गा मंदिर पर भक्तों की भीड़ दर्शन के लिए सुबह चार बजे से ही लग गई। लोग अपनी बारी के इंतजार में घंटों कतार में लगे रहे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही थी। मंदिर परिसर में महिला पुलिस के साथ अन्य पुलिसकर्मी भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा में लगे रहे। प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा।
विज्ञापन

क्षेत्र के फरेंदा दुर्गा मंदिर के साथ महराजगंज नगर दुर्गा मंदिर, मां बोकड़ा देवी, बनैलिया देवी मंदिर, टिकुलहिया देवी मंदिर, सोनाड़ी व कुड़िया देवी मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। सभी देवी मंदिरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

वाहन के लिए पार्किंग की व्यवस्था
फरेंदा। लेहड़ा दुर्गा मंदिर परिसर में भारी वाहनों के साथ ही दो पहिया व चार पहिया वाहनों के राेकथाम के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की व्यवस्था है। इसके अलावा वाहनों के खड़ा करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी सादे कपड़ों के साथ ही वर्दी में भ्रमण करते रहे। मंदिर के पुजारी संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ स्वयं सेवी संस्थाएं भी लगी हुई है। मंदिर पूरी रात खुला रहता है। भक्त दूर-दराज से पहुंच कर मनौती मांग रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें