फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गैस बुकिंग कराने को उमड़ी भीड़, पुलिस सतर्क

विज्ञापन
नौतनवा स्थित गैस एजेंसी कार्यालय पर बुकिंग कराने को खड़ी लोगों की भीड़।  
विज्ञापन
रविवार को नहीं आई गैस गाड़ी, गैप के बाद गैस आने से बढ़ सकती है परेशानी
विज्ञापन

नौतनवा। गैस की बढ़ती किल्लत के बीच रविवार को गैस सिलिंडर की गाड़ी नहीं आने के कारण लोगों को गोदाम से निराश लौटना पड़ा। वहीं एजेंसी कार्यालय पर बुकिंग कराने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी रही।
बता दें कि बिना बुकिंग कराए गैस की डिलीवरी न मिलने की सूचना के बाद से ही प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग नौतनवा इंटर कॉलेज के पास स्थित गैस एजेंसी कार्यालय पर बुकिंग कराने के लिए पहुंच जा रहे हैं। सुबह के 6 बजे से ही लोगों को कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते देखा जा रहा है। तीन दिनों पूर्व बुकिंग नहीं हो पाने के कारण आवेश में आए लोगों ने चक्का जाम भी कर दिया था। इसके बाद से ही पुलिस अलर्ट है। प्रतिदिन कार्यालय और गोदाम पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई जा रही है। रविवार को बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ गैस की बुकिंग कराने को उमड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे लोगों का कहना था कि गैस की समस्या खड़ी होने के बावजूद गैस गाड़ी न भेजा जाना जिम्मेदारों की लापरवाही है। रविवार को गैस नहीं आया और सोमवार को एजेंसी का साप्ताहिक अवकाश है यदि इस दिन भी गैस नहीं बांटा गया तो मंगलवार को फिर लोगों की भारी भीड़ गैस के लिए उमड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें