फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मी के बगैर बैलेट बॉक्स ले जाने पर लोगों ने किया हंगामा

Thu, 30 Nov 2017 01:06 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
‌‌िवविरोध जताया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। बुधवार को शाम करीब छह बजे नगर के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूथ पर अचानक हंगामा होने लगा। इससे केंद्र पर थोड़ी देर के अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस भी कुछ देर के लिए असहज हो गई। परेशान पुलिस कर्मी कोतवाल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के मोबाइल पर यह कहते हुए फोन करने लगे कि ‘साहब आ आइए, यहां हंगामा हो गया है’। यह सुनते ही कोतवाल रामदवन मौर्य, नगर चौकी इंचार्ज जयशंकर मिश्र पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सेक्टर मजिस्ट्रेट योगेंद्र त्रिपाठी भी पहुंचे। यहां कुछ प्रत्याशी बात को लेकर हंगामा कर रहे थे कि बैलेट बाॅक्स को पीठासीन अधिकारी देवेंद्र त्रिपाठी बिना किसी सुरक्षा कर्मी के  ले जा रहे थे। उनका कहना था कि प्रशासन भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। लोगों की बातें सुनने के बाद कोतवाल और सेक्टर मजिस्ट्रेट ने लोगों को समझाया। तब जाकर मामला शांत हुआ। इसके बाद पीठासीन अधिकारी और कर्मचारी बैलेट बाॅक्स को लेकर पोलिंग पार्टी के साथ रवाना हुए। कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि बेवजह का हंगामा किया जा रहा था। समझा बुझाकर लोगों को शांत करा दिया गया। प्रत्याशी बेबुनियाद आरोप लगा रहे थे। निर्वाचन कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें