फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: यूरिया आते ही इफको सेंटर पर उमड़े किसान

विज्ञापन
पप़रिदेउरा स्थित इफको केन्द्र पर खाद के लिए लगी भीड़।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
यूरिया आते ही इफको सेंटर पर उमड़े किसान
विज्ञापन

महराजगंज। यूरिया के लिए किसान सोमवार सुबह सात बजे ही शहर में इफको सेंटर पर पहुंच गए। भीड़ इतनी बढ़ गई कि खाद के लिए किसानों को दोपहर तक इंतजार करना पड़ा। सुबह किसान ठंड से परेशान रहे। दोपहर में धूप खिलने के बाद थोड़ी राहत मिली। लंबी कतार में खड़े किसानों को दो बोरी यूरिया के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
शहर में पिपरदेउरा मार्ग पर इफको केंद्र पर सड़क किनारे कतार में खड़े रहे। इन दिनों खेत की सिंचाई के बाद यूरिया की जरूरत है। केंद्र पर यूरिया आने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए। कतार लंबी होने से किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ा। मोहनापुर गांव के नरेंद्र पासवान ने बताया कि भीड़ के कारण परेशानी हुई। सुबह सात बजे आया था, लेकिन खाद लेने में दोपहर हो गई।
विज्ञापन

खुटहा के राधे ने बताया कि हर साल खाद के लिए परेशानी होती है। किसानों की समस्या दूर होने का नाम नहीं ले रही है। भीड़ देखकर लगता नहीं है की खाद मिल पाएगी। बभनौली के सुरेश ने बताया कि खेत की बुआई के बाद से ही खाद के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। कतार में पीछे खड़ा हूं, नंबर आने में शाम हो जाएगी।
परसा मलिक प्रतिनिधि के अनुसार, थाना क्षेत्र के पेड़ारी चौराहे पर साधन सहकारी समिति बैकुंठपुर में यूरिया मिलने की सूचना पर किसानों की भीड़ जुट गई। किसान कतार में खड़े हो गए। भीड़ के कारण किसानों को धक्का-मुक्की करनी पड़ी।
किसान राजकुमार चौधरी, जगरनाथ भारती, रंगीलाल, बबलू यादव ने बताया कि खाद लेने में परेशानी झेलनी पड़ी। सचिव धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि समिति पर 550 बोरी यूरिया आई है। आधार कार्ड और खतौनी देखकर खाद वितरित की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में उर्वरक की कमी नहीं है। जरूरत के अनुसार हमेशा खाद मंगाई जा रही है। किसानों को समस्या न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। -वीरेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें