फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डीएपी-यूरिया के लिए इफको केंद्र पर लगी भीड़

Sat, 28 Jun 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शुक्रवार को शहर के पिपरदेउरा स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। धान की रोपाई के मौसम में डीएपी और यूरिया की मांग बढ़ने के कारण सुबह से ही किसान केंद्र पर पहुंचने लगे।
विज्ञापन

केंद्र पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। किसानों को घंटों कतार में खड़े रहना पड़ा। जानकारी के अनुसार, जिले में इन दिनों धान की रोपाई जोरों पर है।
शुक्रवार को पिपरदेउरा इफको किसान सेवा केंद्र पर 250 से अधिक किसान खाद लेने के लिए कतार में खड़े दिखे। इनमें से कुछ किसान लाइन में तो कुछ आसपास बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। धूप और उमस के बीच किसान घंटों खड़े रहे, जिससे असुविधा और नाराजगी भी देखने को मिली।
विज्ञापन

केंद्र पर पहुंचे किसान विक्रम ने बताया कि वह सुबह 10 बजे ही खाद लेने के लिए पहुंच गए थे, लेकिन करीब एक घंटे इंतजार के बाद उन्हे खाद मिली। वहीं किसान धर्मवीर ने बताया कि उनके खेत में रोपाई के लिए तैयारी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें