फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताल में धूप का सेवन करने निकले मगरमच्छ

Mon, 04 Feb 2019 12:27 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
ताल में धूप का सेवन करने निकले मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निचलौल (महराजगंज)। सोहगीवरवां वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज के दर्जीनिया ताल के बीच बने टीले पर सुबह सूर्य की किरणें निकलते ही दर्जनों मगरमच्छ दिखने लगते हैं। वहीं दूरदराज से दर्जीनियां ताल पर आने वाले पर्यटक टीले पर धूप सेंकते मगरमच्छ को देखते हैं। इन दिनों  पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। 
विज्ञापन


  रेंजर अशोक चंद्रा बताते हैं कि दर्जीनिया ताल में मगरमच्छ पर्याप्त संख्या में हैं। नारायणी नदी के किनारे घड़ियाल देखे जाते हैं। यहां पर हर साल ठंड शुरू होने पर फरवरी माह तक ताल के बीच में बने टीले और किनारों पर आकर मगरमच्छ धूप का सेवन कर अपने शरीर का तापमान संतुलित करते हैं। उन्होंने बताया कि यहां काफी संख्या में मगरमच्छ दिख जाएंगे। दर्जिनिया ताल पर वाच टॉवर भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें