फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 55 हजार किसानों की सम्मान निधि पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
3.80 लाख की बन सकी अबतक फार्मर रजिस्ट्री
विज्ञापन

15 अप्रैल तक लक्ष्य पूर्ति में जुटा कृषि महकमा
महराजगंज। किसान रजिस्ट्री के लिए शासन ने 15 अप्रैल तक जिले में फार्मर रजिस्ट्री के लिए अभियान शुरू किया है। अबतक के अभियान में सिर्फ 3.80 लाख किसानों ने ही फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराई। अभी भी 55 हजार किसान रजिस्ट्री से वंचित है। अगर अगले चार दिन में लक्ष्य नहीं पूरा होता तो किसान विभिन्न योजनाओं के अनुदान से न सिर्फ वंचित हो जाएंगे, बल्कि सम्मान निधि प्राप्ति का रास्ता भी बंद हो जाएगा।
जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नये निर्देश क्रम में शासन ने स्पष्ट किया है कि रजिस्ट्री न कराने वाले किसानों को सब्सिडी पर यूरिया, डीएपी मिलना बंद हो जाएगा। साथ ही किसानों को अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भी नहीं मिलेगी। जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो गई है, उनको ही अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिलेगी।इसके अतिरिक्त कृषि विभाग एवं सहयोगी विभागों जैसे उद्यान विभाग, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता एवं लघु सिंचाई विभाग की योजनाओं का लाभ भी नहीं मिलेगा। सहकारी समितियों पर खाद व कृषि विभाग में बीज, कीटनाशक, कृषि यंत्र पर अनुदान लाभ नहीं मिलेगा। वर्तमान में सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद में भी फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
15 अप्रैल तक गांव में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री शिविर में कृषि विभाग, राजस्व विभाग के कर्मचारियों से संपर्क कर अथवा नजदीकी जनसेवा केंद्रों पर जाकर अवश्यक अभिलेख आधार कार्ड, खतौनी एवं मोबाईल के साथ फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण कराएं। अगर तय समय तक ऐसा नहीं करते तो अनुदान लाभ व अन्य योजनाओं के लाभ से वंचित हो जाएंगे।
-संजीव कुमार पटेल, उप कृषि निदेशक, महराजगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें