फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुष्कर्म के आरोपी युवक को भेजा जेल

Thu, 15 Jun 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नौतनवां थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को पड़ोस गांव के युवक भगा ले गया था। पुलिस ने शनिवार को युवती को नौतनवां कस्बा से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था। बुधवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, नौतनवां थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को 31 मई की रात पड़ोस के एक गांव का युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया था। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया था। शनिवार को पुलिस ने युवती को नौतनवां कस्बा से बरामद कर परिजनों को सौंप कर मेडिकल परीक्षण तथा अन्य कानूनी कार्रवाई में जुटी थी। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को चालान कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें