पुरंदरपुर(ब्यूरो)। बड़हरा कंहई में शनिवार को वन विभाग की टीम ने मुखबिर के की सूचना पर लगभग पचास हजार रुपए कीमत के नौ बोटा सागौन का लकड़ी बरामद कर कब्जे में ले लिया है।
स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव बड़हरा कनहई गांव के रहने वाले किशोर चौधरी के बाग में लगभग पचास हजार रुपए कीमत के नौ बोटा सागौन पड़ा था। जिसकी सूचना वन विभाग के सूरपार बीट के कर्मचारियों को मुखबिर से मिली। वन दरोगा ओकार वरूण ने बन क्षेत्राधिकारी फरेंदा बिनोद कुमार नायक को सूचना दी।
इस पर वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर लकड़ी को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में फरेंदा रेंजर बिनोद कुमार नायक का कहना है कि उनके बाग में परमिट का बोटा था। उसमें मिलाकर बिक्री के लिए लाया गया था जांचकर कार्रवाई होगी।