फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से महिला की मौत

Sun, 25 Oct 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
धानी क्षेत्र के कानापार की एक महिला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। महिला मौत के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कराने के बाद घरवालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

धानी क्षेत्र  के कानापार निवासी पानमती देवी रोज की भांति सुबह नौ बजे घघवा चौराहे के निकट तालाब में सिंघाड़ा निकालने गांव के एक लड़के के साथ गई। सिंघाड़ा निकालते समय तालाब के गहरे पानी में चली गयी।
 जिससे वह पानी  में डूबने लगी। साथ गये लड़के के चिल्लाने के बाद अगल-बगल के लोग आये तब तक  महिला डूब गयी। लोग महिला का बाहर निकाले तब तक उसकी मौत हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की  जानकारी स्थानीय लोगों ने कैम्पियरगंज पुलिस को दिये। पुलिस मौके पर पहुंच  कर शव का पंचनामा भर कर शव का परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। महिला  सिंगाड़ा बेचकर अपना जीवन यापन करती थी। उसके तीन बच्चे है। घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें