फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, शवदाह रोका

Tue, 19 Apr 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरियां करजंहा के धानी नगर टोला में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में बांस की सीढ़ी के सहारे फंदे से लटकती विवाहिता की लाश मिली। परिजन लाश को दाह संस्कार के ले जा रहे थे कि पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


मृतका के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खैरी निवासी खैरी पारस अपनी पुत्री  क्रांति की शादी लगभग 18 वर्ष पूर्व  घुघली थानाक्षेत्र के  पिपरिया करंजहा के धानी नगर टोला निवासी इंदल के साथ की थी। इंदल ईंट भट्ठे पर काम करता है। बताया जाता है कि वह शराब पीने का आदी है, जिसको लेकर आए दिन पत्नी से विवाद होता रहता था। 


मृतका के पिता ने बताया कि रविवार की रात आठ बजे इंदल का फोन आया और उल्टा सीधा बोलते हुए लड़की को ले जाने को कहा। इस पर उसने सुबह बात करने को कहा था। सोमवार को तड़के उन्हें सूचना मिली कि बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है, सूचना मिलते ही बेटी के घर पहुंचे तो उन्हें बताया  गया कि लाश को दाह संस्कार के लिए ले जाया गया है।
विज्ञापन


हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच लाश को  कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
 थानाध्यक्ष ओपी चौहान ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। सूचना के पूर्व ही लाश को घटना स्थल से हटा दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें