नशीला स्प्रे सुंघाकर परिवार को सुलाया ओरन कस्बे में दो दुकानों से हुई चोरी
लक्ष्मीपुर।पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर चौराहे पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान के पीछे लगी खिड़की के फाटक को तोड़ चोरों ने शनिवार की रात चार हजार रुपये नकदी और हजारों रुपये के सामान चुरा ले गए। इस बात की जानकारी रविवार की सुबह तब हुई जब दुकान मालिक विजय प्रकाश शुक्ला दुकान खोलने लगभग 10 बजे दुकान पर पहुंचे।
ग्राम पंचायत महुअवा सर्वजीत निवासी विजय प्रकाश शुक्ला रानीपुर चौराहे पर अपने मकान में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान खोले हुए हैं। वह प्रत्येक दिन की भांति शनिवार की शाम भी दुकान बंद करने के बाद पैतृक गांव महुअवा सर्वजीत चले गए थे। रविवार की सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो आगे का शटर खोलते ही देखा कि दुकान में सारा सामान बिखरा पड़ा है तथा मकान के पिछले हिस्से में लगे लोहे की खिड़की व दरवाजा टूटा पड़ा है।
दुकान मालिक ने तत्काल 100 नंबर पर सूचना दी। कुछ देर बाद पुरंदरपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को दी गई तहरीर में विजय प्रकाश शुक्ला ने तार, बैट्री, सोलर लाइट, केबल तार, डीटीएच लाइट जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख रुपये और कैश काउंटर में रखे चार हजार रुपये नकदी चोरी की की बात कही है।
बता दें कि चोरों ने पहले बास के चाल के सहारे छत पर चढ़े थे आंगन के लिए छोड़े जगह पर सरिया टेढ़ा किया गया है। जब सफलता नहीं मिली तो खिड़की तोड़ कर चोर अंदर घुस गए। इस बाबत थानाध्यक्ष पुरंदरपुर अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है जांच चल रही है। जांचोपरांत विधिक कार्रवाई की जाएगी।