फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से चोरी करने वाला जेल भेजा गया

Sat, 20 Feb 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो-महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मनी ट्रांसफर की दुकान से चोरी करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। दो घंटे में ही पर्दाफाश करने वाली टीम को एसपी ने ढ़ाई हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

एसपी भारत सिंह यादव ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पनियरा थाना क्षेत्र के विशुनपुर खुर्द निवासी इनामउल्ला की श्यामदेउरवा थाना के छपिया चौराहा मस्जिद रोड पर मनी ट्रांसफर की दुकान है। बृहस्पतिवार की देर शाम करमहिया खुर्द निवासी गेदू उर्फ रजी अहमद दुकान पर गया।
दुकानदार के हटते ही वह काउंटर बाक्स में रखा एक लाख रुपये लेकर भाग निकला। दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। इसके दो घंटे के भीतर एसओ रमाकर यादव अपनी टीम के दरोगा डीएन सिंह, सिपाही असजद सिद्धिकी, महेंद्र यादव व रामजीत प्रसाद के साथ दबिश डालकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर रुपया बरामद कर लिया।
विज्ञापन

हालांकि, दुकानदार ने 1.80 लाख ले जाने की बात कही थी।  पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में उसने 1.80 लाख रुपये चोरी होने का जिक्र किया था। एसपी ने बताया कि पर्दाफाश करने वाली टीम को पांच हजार रुपये ईनाम दिया गया है। दो घंटे में पर्दाफाश करके टीम ने निश्चित ही प्रशंसनीय काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें