फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस के साथ हथियार दिखा तो कार्रवाई

Sun, 11 Dec 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
गम-ए-हुसैन का उठा आखिरी जुलूस
विज्ञापन
चौक बाजार/सिसवा बाजार। बारावफात को लेकर क्षेत्र के नाथनगर व सेमरा में पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। सीओ निचलौल ने जुलूस के साथ हथियार निकालने पर लोगों को चेतावनी दी। 13 अक्टूबर को दुर्गा मूर्ति विसर्जन को लेकर नाथनगर और सेमरा में सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया था। उसको देखते हुए पुलिस बारावफात के दौरान में एहतियात बरतने के लिए लोगों को समझा रही है।
विज्ञापन


शनिवार को सीओ निचलौल सुरेंद्र तिवारी ने लोगों से शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी शांति व्यवस्था का उल्लंघन करेगा, पुलिस प्रशासन उनके साथ सख्ती से निपटेगा। उन्होंने कहा कि दोनों गांवों में प्रर्याप्त पुलिस की तैनाती की जाएगी। जिससे कोई परेशानी ने हो सके। एसआई परमात्मा यादव ने कहा कि विगत दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान जिस तरह कुछ अराजक तत्वों ने माहौल को खराब किया था अगर इस बार किसी ने घटना को दोहराने की कोशिश की तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाना चाहिए। इस दौरान समसुल्लाह, रहीम, जमातउल्ला, मंजूर, सेमरा के भूतपूर्व ग्राम प्रधान रिजवान आदि मौजूद रहे।

बारावफात के मद्देनजर शनिवार को पुलिस चौकी परिसर में पीस कमेटी की मीटिंग हुई। मीटिंग में मौजूद हिंदू व मुस्लिम समुदाय के लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही साथ त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। एसओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष भी बारावफात पर्व पर मुस्लिम समुदाय के स्कूली बच्चों द्वारा निकाली जाने वाली झांकी मिरशिकारी मुहल्ले से गोपालनगर, अमरपुरवां, श्री रामजानकी मंदिर रोड, स्टेट चौक, संस्कृत पाठशाला होते नौका टोला, सायर स्थान चौराहा, फलमंडी, रेलवे स्टेशन रोड के रास्ते वार्ड नंबर 9 गजरु टोला स्थित पुराने पॉवर हाउस पर पहुंचकर जलपान करेगी।
विज्ञापन


वहां से निकलकर मिरशिकारी मुहल्ले में समाप्त होगी। इसके लिए नगर के मुख्य मार्गों पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। उन्होंने मीटिंग में उपस्थित दोनों समुदायों के लोगों से त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। इस अवसर पर चौकी प्रभारी सतीश कुमार सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव कुमार रौनियार, कोषाध्यक्ष शैलेष सुल्तानिया, प्रमोद शर्मा, मुन्ना बर्नवाल, रिंकू सिंह, शिवजी सोनी, तेज प्रताप (ग्राम प्रधान), शिब्बू बनारसी, बेलाल अहमद, मुहम्मद एकलाख, मु. टेनी, शाह अल्तमस, फसीह-उल-अबरार, मु.आजाद, मुबारक, कांस्टेबल उमाशंकर सिंह, अजय सिंह, रामआसरे यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें