फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल में मिलावट की सूचना पर गोदाम सील

Mon, 18 Mar 2019 01:01 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
डीजल में मिलावट की सूचना पर गोदाम सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निचलौल (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के गांव ओडवालिया के उत्तर सिवान में घर में महीनों से डीजल में मिलावट का खेल चलने की जानकारी पर पुलिस और आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने जांच की। इस दौरान कई ड्रम डीजल जैसा तरल पदार्थ मिलने पर टीम ने गोदाम सील कर दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र राय ने बताया कि शनिवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि ओडवलिया गांव के उत्तर तरफ सिवान में बने एक घर से डीजल की गंध आ रही है। इस घर में अवैध रूप से डीजल में मिलावट का कार्य हो रहा है। सूचना पर पुलिस ने रात करीब दस बजे बताए गए स्थान पर दबिश दी। मामला सही पाए जाने पर गोदाम में ताला बंद कर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। रविवार को दोपहर करीब एक बजे आपूर्ति निरीक्षक अभय नारायण लाल व विद्या निवास मिश्रा, उपनिरीक्षक अनिल राय, कांस्टेबल संजय यादव के साथ गोदाम पर पहुंच और जांच की। इस दौरान गोदाम में दो तरफ रखे हुए करीब डेढ़ सौ ड्रम डीजल जैसा कुछ मिला है। गोदाम में कोई मौजूद नहीं था। इस पर टीम ने ताला बंद कर उसे सील कर दिया। आपूर्ति निरीक्षक विद्या निवास मिश्रा ने बताया कि मौके पर कोई नहीं मिला है। इसलिए गोदाम सील कर दिया गया है। जल्द ही नमूना लेकर प्रयोगशाला में जांच करायी जाएगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें