फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन पर सभासद ने तोड़ा अनशन 

Mon, 04 Jul 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
जिला अस्पताल में सभासद का अनशन समाप्त कराते अफसर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। आनंदनगर नगर पंचायत में अनियमितता की जांच तथा कार्रवाई की मांग को लेकर नौ दिन से चल रहा सभासद का अनशन जिला अस्पताल में रविवार को एसडीएम फरेंदा के आश्वासन पर समाप्त हो गया। एसडीएम ने डीएम का वह पत्र दिखाया, जिसमें उन्होंने कार्रवाई के लिए नगर विकास सचिव को पत्र लिखा है और तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है। 
विज्ञापन


आनंदनगर नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह के सभासद संजय जायसवाल नगर पंचायत में कराए गए कार्यों में अनियमितता, मानक के विपरीत कार्य और भुगतान तथा जांच में दोष सिद्ध होने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से 25 जून से फरेंदा में धरना दे रहे थे। 

कोई कार्रवाई नहीं हुई तो दो दिन बाद 28 जून से अनशन पर बैठ गए। अनशन के तीसरे दिन सीएचसी बनकटी के चिकित्सक डॉक्टर हीरालाल ने सभासद का जांच कर बताया कि सभासद की हालत खराब हो रही है। शुक्रवार रात सभासद को जबरदस्ती जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका कहना था कि अस्पताल में भी अनशन जारी रहेगा। रविवार को अपराह्न एसडीएम फरेंदा  जिला अस्पताल पहुंचे और डीएम के पत्र का हवाला देकर अनशन समाप्त कराया।
विज्ञापन


इसके अलावा डीएम ने नगर पंचायत में किए गए कार्यों के संबंध में एक्सईएन आरईडी को अध्यक्ष, एई डीआरडीए व एई आरईडी को सदस्य नामित किया है। सभासद संजय जायसवाल का कहना है कि अब भी कार्रवाई नहीं हुई तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। समर्थन देने वालों में मोहम्मद अली, रामा सिंह, अरविंद मिश्र, पंकज जायसवाल, रूपनारायण पटेल, वीरेंद्र जायसवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें