फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी के घेराव में ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज

Thu, 20 Oct 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोटेदार की मनमानी पर भड़के गांव तोनी के ग्रामीण 
विज्ञापन
निचलौल। तहसील परिसर में मंगलवार को डीएम-एसपी का घेराव करना करना मधवलिया के लोगों को महंगा पड़ गया। बुधवार को थानाध्यक्ष की तहरीर पर 15 नामजद व 30 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सिसवां ब्लाक के ग्राम सभा मधवलिया के निलंबित कोटेदार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलनरत ग्रामीणों ने डीएम-एसपी का घेराव किया था। बुधवार को थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने हरेंद्र, जयराम व बेचन सहित 15 नामजद व 30 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि तहसील में प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने डीएम एसपी की गाड़ी के सामने खड़े हो नारेबाजी की थी। इससे नाराज अफसरों के निर्देश पर थानेदार ने कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह का कहना है कि ये लोग बगैर अनुमति के तहसील परिसर में जबरियां प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें