गांव वालों ने राशन बिकने से बचाया।
- फोटो : असहद अंसारी
ग्राम सभा सूचितपुर बघौना में रविवार रात गांव वालों ने गल्ला व्यवसायी को कोटदार के यहां से राशन ले जाते पकड़ लिया। अनाज को पुलिस के हवाले कर दिया। हल्का लेखपाल उदयभान के पहुंचने पर गांव वाले जुट गए। पुलिस ने कोटे के गेहूं को जिनके घर रखा दिखा था लोग जानकारी होने से इंकार कर दिए।
बाद में राधेश्याम और बौद्ध के यहां से दो- दो बोरी गेहूं बरामद हुआ जिसे लेखपाल ने बौद्ध के घर रखवा दिया। सूचना पर पूर्व विधायक गनपत सिंह भी पहुंचे। लेखपाल को कोटेदार पर कार्रवाई की बात कही। राजेश सहानी, रामनय, दिनेश सहानी, हरिकेश भारती, बुधिराम सहानी, राकेश बीडीसी, भोला, चिरंजीव व बबलू सहानी आदि शामिल रहे।