girl beaten molestation accused boy
- फोटो : amarujala
बृजमनगंज। शौच के लिए निकली दो महिलाओं के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। महिलाओें के शोर मचाने पर पहुंचे गांव वालों ने दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की दो महिलाएं बृहस्पतिवार की रात शौच के लिए निकलीं थीं। इसी बीच दो युवक उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर महिलाओं को मारने पीटने लगे। आबरू बचाने के लिए महिलाएं शोर मचाने लगीं। थोड़ी देर में गांव के काफी लोग पहुंच गए और युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए युवक संजय टिकई नगर और संदीप निवासी पंडितावलपुर दुबौलिया को लेकर देर रात थाने पर पहुंचे लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि पीड़ित महिलाओें की तहरीर पर आरोपी संजय और संदीप के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
लड़की भगाने के मामले मे मुकदमा दर्ज
ठूठीबारी। नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अगवा कर लेने के मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश में जुट गई। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के गड़ौरा निवासी एक शख्स का आरोप है कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोतवाली क्षेत्र के बोदना गांव निवासी नसरुद्दीन ने बहला फुसला कर गहने समेत उसे अगवा कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
छेड़छाड़ का आरोपी पकड़ा गया
गांगी बाजार। नाबालिग लड़की से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने केसा दर्ज कर शख्स का चालान कर दिया। पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की ने आरोप लगाया है कि बृहस्पवितार शाम वह पशुओं का चारा लेने के लिए सिवान में गई थी। चारा काटने के बाद उसने जगरोपन चौधरी से चारा उठाकर सिर पर रखने में मदद मांगी। वह चार उठाने आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। उसके शोर करने पर वह भाग गया। पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। एसओ अमरजीत यादव ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।