फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं ने जान दी

Tue, 19 Jan 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग जगहों पर दो विवाहिताओं की मौत हो गई। एक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली तो दूसरे ने आग लगाकर। दोनों मामले में पारिवारिक कलह को कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन


फरेंदा प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के पिपराखल्ली निवासी सुमन रविवार देर शाम जहरीला पदार्थ खा ली। जब उल्टी शुरू हुई तो घर वाले आनन-फानन में बनकटी स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराने पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में हालत बिगड़ती देख सुमन को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

 रास्ते में ही सुमन की मौत हो गई। दूसरी घटना परसामलिक थाना क्षेत्र में हुई। रतनपुर व अड्डा बाजार प्रतिनिधियों के मुताबिक परसा मलिक थाना क्षेत्र के गांव तरैनी के टोला महुअवां में एक महिला की जलकर मौत होने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


आत्महत्या की घटनाएं  किन परिस्थितियों में हुई पता नहीं चल पाया। पुलिस को बगैर जानकारी दिए परिवार वालों  ने अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष परसा मलिक ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें