फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगी बहनें नदी में डूबीं, तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 29 Oct 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धानी क्षेत्र में सगी दो बहनों के डूबने की खबर पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धानी। क्षेत्र में स्थित राप्ती नदी के धानी खड़खड़िया घाट पर घर की पुताई के लिए नदी की मिट्टी लेने गईं दो सगी बहनें डूब गईं।कैंपियरगज थाना क्षेत्र की ग्राम सभा खड़खडिया के भोला की दो बेटियां 15 वर्षीय पूनम और 10 वर्षीय संगम शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे दीपावली पर्व में घर की पुताई के लिए मिट्टी लेने के लिए राप्ती नदी के धानी खड़खड़िया घाट पर आईं। 
विज्ञापन


मिट्टी निकालते समय छोटी बहन संगम अचानक नदी में डूबने लगी। उसको डूबता देख बड़ी बहन उसको बचाने की कोशिश करने लगी। लेकिन बचाने के चक्कर में दोनों बहनें डूबने लगीं। जब तक गांव वाले पहुंचते तब तक दोनों बहनें डूब चुकी थीं। 

दोनों बहनों की तलाश में गांव के लोग नदी में कूद पड़े। तमाम प्रयासों के बाद भी दोनों बहनों का पता नहीं चल सका। सूचना मिलने के बाद मौके पर कैंपियरगज थाना के बलुआ चौकी इंचार्ज पहुंचे और दोनों बहनों की तलाश की कोशिश कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक दोनों बहनों का पता नहीं चल 
विज्ञापन
विज्ञापन

सका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें