फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भारतीय नेपाल में गिरफ्तार

Sun, 17 Apr 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : getty
विज्ञापन
सोनौली के नेपाल के तनहुं जिले के दमोली स्थित एक होटल में अय्याशी करने पहुंचे दो भारतीय नागरिकों को नेपाल पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


छापामारी में पुलिस को उक्त होटल से भारी मात्रा में यौन उत्तेजक पदार्थ और अश्लील सामग्री बरामद हुई है। जिस पर होटल संचालक और एक महिला को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया।

पुलिस उपाधीक्षक रमेश श्रेष्ठ ने बताया की उक्त होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी की गई थी। होटल के कमरे से दो भारतीय नागरिकों को शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


दोनों ने अपना पता लखनऊ बताया। साथ ही बताया की वह पोखरा व्यापार के सिलसिले में आए थे। इसी दौरान तनहुँ भी चले आए। दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस जांच में जुटी है। छापेमारी में होटल से भारी मात्रा में यौन उत्तेजक पदार्थ अश्लील सामग्री बरामद कर विश्वास और ममता नामक महिला को गिरफ्तार कर जेल  भेज दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें