एक नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शनिवार को पीड़िता का बयान दर्ज कियौ। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर मुख्य आरोपी व एक सहयोगी के विरुद्ध दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
शुक्रवार को ‘‘ससुराल में आए युवक ने नाबालिग से रेप किया’’ शीर्षक से छपे अमर उजाला के खबर का असर रहा कि मुकामी पुलिस चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार ने पीड़ित को थाने लाया। पुलिस ने पीड़िता को आरोपी के पास पहुॅचाने वाली किशोरी के पिता को हिरासत में लिया है। पीड़िता का बयान दर्ज कर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मुख्य आरोपी अभी पुलिस के पकड़ से बाहर है। पुलिस कार्रवाई के लिए आरोपी के परिजनों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।
आरोपी की ससुराल की एक नाबालिग के मोबाइल पर आई मिस्ड कॉल से उसकी बात होने लगी। खाड़ी देश से आये युवक ने ससुराल पहुंच कर अपने साली के माध्यम से उक्त नाबालिग को बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।
किशोरी लहू लुहान हो गयी और शोर मचाया तो पड़ोसियों ने अरोपी युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने पीड़िता को निजी अस्पाल में इलाज कराने के साथ ही पुलिस को तहरीर दिया था।
परिजनों के अनुसार पुलिस कार्यवाही के बजाय कुछ ठेकेदारों के माध्यम से मामले को समझौता का दबाव बनाने लगी थी। खबर मीडिया में आने के बाद गंभीर हुई पुलिस ने मुख्य आरोपी साबिर व सह आरोपी मैनुद्दीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष वीपी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर एक को हिरासत में ले लिया गया है। मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।