फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से गैंगरेप मंे दो युवक गिरफ्तार

Sat, 22 Apr 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
पंचकूला गैंगरेप केस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुरंदरपुर(ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार दोपहर बागीचे मेें दो युवकों ने किशोरी से दुष्कर्म किया। शुक्रवार को किशोरी की मां ने थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


तहरीर में महिला ने लिखा है कि उनकी पुत्री बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे बगल के गांव के आम के बगीचे में आम बीनने गई थी। वहां दो युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी रोते हुए अपने घर पहुंची और मां को पूरी बात बताई। किशोरी की मां ने दोनों युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की तहरीर शुक्रवार को दी।

पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही किशोरी को महिला पुलिस के साथ मेडिकल परीक्षण के जिला अस्पताल भेज दिया। एसओ पुरंदरपुर अनिल कुमार का कहना है कि आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ सामूहिक दुराचार का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मारपीट में दो घायलः नौतनवां। बिस्मिलनगर में बृहस्पतिवार रात दो पक्षों में हुई मारपीट में दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित रामचंद्र ने आरोप लगाया कि रात नौ बजे पुरानी रंजिश को लेकर मुहल्ले के सुनील व बद्री ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी डंडे लेकर उन पर हमला बोल दिया। उन्हें गंभीर चोट आई। बीच बचाव करने गई उनकी पत्नी को भी उन लोगों ने मारा पीटा। एसओ बृजेश कुमार यादव का कहना है कि दो लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें