फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत 

Thu, 30 Jun 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/महराजगंज
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
परतावल। छपिया चौराहे के पास बृहस्पतिवार दोपहर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को गांववालों ने पकड़ लिया। उसकी धुनाई करके उसे फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरिया निवासी कमरुजमा गुरुवार दोपहर करीब दो बजे सिसवा मुंशी स्थित बैंक पर रकम निकालने जा रहा था। अभी वह श्यामदेउरवा थाना के छपिया के पास पहुंचा था कि महराजगंज से गोरखपुर  की तरफ जा रहे ट्रक की चपेट में आ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक का बंफर ट्रक में फंस गया। इससे कमरुजमा ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा। लेकिन गांववालों ने पीछा करके चालक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और चालक को अपने कब्जे में ले लिया। मौत की सूचना घरवालों को मिली तो मातम शुरू हो गया। एसओ रमाकर यादव का कहना है कि मृतक के पिता शान आलम की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें