फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निषेध दिवस पर धूम्रपान से दूर रहने की नसीहत दी

Wed, 01 Jun 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
धूम्रपान निषेद दिवस पर योग की ‌ शिक्षा दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से नियमित शकंर वाटिका के योग कक्षा का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को विश्व योग शिविर व धूम्रपान  निषेध दिवस के अवसर पर चरित्र विकास पर चर्चा की गई। जीएसवीएस इंटर कालेज के अंग्रेजी के प्रवक्ता श्रीकृष्ण कुमार शुक्ल ने कहा कि धूम्रपान शारीरिक नुकसान तो करता ही है सामाजिक व व्यवहारिक भी नुकसान करता है। ऐसे में इससे जितना दूर रहा जाए वही अच्छा है। बड़े सौभाग्य की बात है कि यहां उपस्थित सभी लोग इसका सेवन नहीं करते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने चरित्र विकास पर कहा कि व्यक्ति के दो व्यवहारिक हथियार प्रणाम व गलती ऐसे है जिससे व्यक्ति अपने जीवन को सुगम,  सरल व सफल बना सकता है। क्रोधी व्यक्ति के क्रोध को इन दोनों गुणों से  शांत व व्यावहारिक किया जा सकता है। आज के योग कक्षा के यौगिक जागिंग  क्रियाओं को अयोध्या नाथ गुप्त ने सचांलित किया तथा सहयोगी के रुप में गणेश  शंकर श्रीवास्तव व वरुण कुमार बंसल रहे। 

योग साधकों में अखिलेश्वर राव, आत्माराम गुप्त, हरिकेश सिंह, दिलीप  कुमार शुक्ल, प्रीतम त्रिपाठी, जीयालाल, ब्रह्मदेव यादव, राजेश कुमार,  सुनील, विमल कुमार निगम डॉ छोटेलाल गुप्ता, श्रवण कुमार विश्वकर्मा, हरिकेश बहादुर यादव, देवेश श्रीवास्तव, राममिलन, बलराम शाही, जयप्रकाश सिंह व           धर्मेंद्र गुप्ता सहित तमाम लोग  उपस्थित रहे। बुधवार की विशेष योग कक्षा में डॉ. छोटेलाल गुप्ता द्वारा कठिन  योग जल नेती व सूत्र नेती क्रियाएं करके दिखाई जाएंगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें