फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी की लापरवाही से तीन युवक गंभीर

Sat, 16 Apr 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
       
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर  के  मनिकौरा के पास शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुरंदरपुर के  मनिकौरा पेट्रोल पंप के पास पीएनसी द्वारा करीब दो माह से पुलिया बनाने के  लिए गढ्ढा की खुदाई की गई थी। दो माह बाद भी उस पर कार्य नहीं होने से  गड़ढा जस का तस है। इतना ही नहीं सुरक्षा को देखते हुए पीएनसी द्वारा कोई  इंतजाम भी नहीं किया गया है। जिसके चलते शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे  एक बाइक पर सवार तीन युवक गढ्ढे में गिर गए। जिससे उनकों गंभीर चोटे आई है।  हालांकि गांव वालों द्वारा घायलों को सीएचसी बनकटी पर इलाज के लिए ले जाया  गया। लेकिन डाक्टरों द्वारा उनकी हालत गंभीर बताई है।घायल  पीपीगंज के बंजरहा निवासी प्रेम, डब्लू व मुकेश  गुप्ता हैं। तीनों युवक पुरंदरपुर थाना के सिसवनिया में  एक तिलक में जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें