सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
धानी ढाला पर बुधवार की रात अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने साइकिल सवार समेत बाइक को भी टक्कर मार दी। इससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें से दो की हालत अत्यंत नाजुक हो गई है। फरेंदा क्षेत्र के मथुरानगर निवासी अजय साइकिल से गोरखपुर-फरेंदा मार्ग को पार कर रहा था। उसी दौरान गोरखपुर से फरेंदा आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार कर बाइक को भी टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार रतनपुर निवासी सादिक अली और इम्तयाज अली को गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को स्थानीय लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। अजय और शादिक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।