फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा संगिनी समेत तीन लोग घायल

Thu, 09 Feb 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
दंपति को घसीटता ले गया फॉर्च्यूनर चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झुलनीपुर। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सिधावे में बुधवार को दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में आशा संगिनी सहित बाइक चालक व सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव वालों ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सीएचसी में आशा संगिनी पद पर तैनात बूढ़ाडीह खुर्द निवासी संतोषी देवी (45) अपने बेटे के साथ स्कूटी से क्षेत्र से लौट रही थी। अपराह्न करीब चार बजे सिधावे गांव के बाहर निकलते ही रमगढवां थाना बरगदवा धीरज चौहान पुत्र जगरनाथ (20) अपने एक साथी परसामलिक निवासी बीरबहादुर पुत्र सीताराम (24) के साथ आ रहे थे। तेज रफ्तार बाइक से स्कूटी में सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी पर बैठी संतोषी देवी उछल कर सामने सड़क पर जा गिरीं। उनके दोनों हाथ दो-दो जगहों से टूट गए और चेहरे पर भी गंभीर चोट आ गई। 

बाइक सवार दोनों युवक भी गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव वालों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक अनूप कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

 
इस संबंध में चिकित्सक अनूप कुमार ने बताया कि महिला के दोनों हाथों में कंपाउंड फैक्चर प्रतीत हो रहा था। बाइक सवार दोनों युवक काफी नशे में थे और स्थिति गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें