गबन के तीन आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो लाख रुपये बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया है। क्षेत्र के लिंक मार्ग मोहनापुर, धुसवा कला के बीच लूट की सूचना पर पुलिस जांच कर रही थी। शक होने पर मिल मालिक ने लूट की घटना को झूठा बताकर गबन का मुकदमा दर्ज कराया था। नौतनवा थाना क्षेत्र गांव संपतिहा में शंकर राइस मिल के मालिक नंदकिशेार यादव ने मुनीम राजकिशोर यादव और अजय महतो को बीते शुक्रवार बाइक से महराजगंज के बैक ऑफ बडौ़दा से नौ लाख रुपये निकालने के लिए भेजा था ।
लौटते समय मुनीम ने लूट की सूचना दी थी। लेकिन मामले को संदिग्ध मानते हुए गबन का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने राजकिशोर यादव से एक लाख, रामसूरत चौरसिया से साठ हजार और अजय महतो से चालीस हजार रुपये बरामद करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया।